राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नूरानी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण नियमों की अनदेखी कर किया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब

3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दीं। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

