डोमिनिकन रिपब्लिक में बड़ा विमान हादसा, दो पायलटों की मौत |

डोमिनिकन रिपब्लिक में बड़ा विमान हादसा, दो पायलटों की मौत |

डोमिनिकन रिपब्लिक से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन रजिस्टर्ड गल्फस्ट्रीम G200 जेट प्यूर्टो रिको से टेक्सास जा रहा था।

टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद पायलट ने इंजन फेलियर या हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की सूचना दी और विमान को वापस एयरपोर्ट लाने की कोशिश की। लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट एरिक जेवियर डियागो और को-पायलट रूडी गजल की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एविएशन अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *