हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कटकमसांडी थाना का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय Gyan Ranjan, पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा तथा थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को लंबित

मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने और अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में कार्रवाई को प्राथमिकता देने को कहा। एसपी ने नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने तथा आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को शांतिपूर्ण और प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

