उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित अंश होटल में एक 18 वर्षीय युवती का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती एक युवक के साथ होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती हिंदू समुदाय से थी, जबकि उसके साथ होटल में ठहरा युवक मुस्लिम बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

