बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते पथराव और हवाई फायरिंग में बदल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद

स्थानीय लोग दहशत में आ गए और कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित करने में जुटी है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। पूरे मामले की जांच जारी है।

