कांग्रेस पर पीएम मोदी का प्रहार, बोले- भारत को निर्भर बनाकर रखा गया |

कांग्रेस पर पीएम मोदी का प्रहार, बोले- भारत को निर्भर बनाकर रखा गया |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सूरत के विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरत की सर्कुलर वाटर इकोनॉमी की देशभर में चर्चा हो रही है और शहर की भविष्य की जल जरूरतों को पूरा करने के लिए तापी बैराज परियोजना को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि भारत आज “इकोनॉमी भी, इकोलॉजी भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ निराशावादी लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हैं, जबकि यही लोग देश को वर्षों तक दूसरे देशों पर निर्भर रखते रहे। उन्होंने कहा कि कोविड, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *