विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। इस दौरान हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं कोई टोंटी चोरी कर लेता है तो कहीं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से पानी बचाने और सार्वजनिक

संपत्तियों की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि सरकारी संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों को रोका जाए। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान 242 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

