बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब इस मामले में एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक ज्ञान बिंदु कोचिंग का बैनर फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बैनर फाड़े जाने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में ईंट-पत्थर फेंकने, होर्डिंग तोड़ने और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं।

इसके बाद 2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब खान सर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

