पटना के चर्चित कोचिंग सेंटर विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। फेमस शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला 2 जून की रात खान कोचिंग सेंटर के बाहर हुए विवाद और कथित फायरिंग से जुड़ा है। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो सुरक्षाकर्मी हथियार चलाते दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों

को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। विवाद के दौरान दिए गए कुछ बयानों और घटनाक्रम को लेकर भी जांच एजेंसियां तथ्य जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले पर शिक्षा जगत और छात्रों की नजर बनी हुई है।

