हजारीबाग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्या भारत सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, पत्रकार और ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रॉकी सिन्हा उर्फ ए.के. ने बताया कि 5 जून 2025 को लिए गए 1 लाख 11 हजार वृक्षारोपण, पौधा वितरण और बीजारोपण के संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्राथमिकता

पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल को दी जाएगी, साथ ही वृक्षारोपण अभियान भी लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुन्ना भैया उर्फ रामाकांत सिंह, उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद उर्फ अमित सिन्हा, सुनीता जोसेफ, भोला नाथ प्रसाद, विजय सोनी, आशा पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

