विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमण्डल पाकुड़ द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रकृति की रक्षा, जीवन की सुरक्षा के संकल्प के साथ वन प्रमण्डल कार्यालय में आयोजित इस शिविर की शुरुआत सौरभ चंद्रा वन प्रमण्डल पदाधिकारी ने रक्तदान से किया। इस दौरान जिला अस्पताल की रेड क्रॉस और ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने के बाद सौरभ चंद्रा ने कहा कि पेड़ पौधे लगाकर हम पर्यावरण को बचाते हैं और धरती को जीवन

देते हैं। ठीक उसी तरह, रक्तदान करके हम सीधे तौर पर किसी इंसान की जिंदगी बचाते हैं। वन विभाग का यह प्रयास यह संदेश देने के लिए है कि हमें प्रकृति के साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ब्लड बैंक के मुख्य चिकित्सक ने वन प्रमण्डल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मियों के महीनों में अक्सर ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे समय में आयोजित यह शिविर कई गंभीर मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

