माँ की मौत के बाद डेढ़ साल के भाई को गोद में लेकर स्कूल पहुंची मासूम |

माँ की मौत के बाद डेढ़ साल के भाई को गोद में लेकर स्कूल पहुंची मासूम |

सोशल मीडिया पर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली अस्मिता तामांग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्मिता अपने डेढ़ साल के छोटे भाई को गोद में लेकर स्कूल पहुंची नजर आती है।

जब स्कूल में शिक्षिका ने उससे बच्चे को साथ लाने का कारण पूछा, तो अस्मिता भावुक होकर रो पड़ी। उसने बताया कि उसकी मां का निधन हो चुका है और उसके पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में छोटे भाई, बहन और घर की जिम्मेदारी अब उसी के कंधों पर आ गई है।

अस्मिता की कहानी सुनकर शिक्षक भी भावुक हो गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल का है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह कहानी उन हजारों बच्चों के संघर्ष को दर्शाती है, जो कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियां उठाने को मजबूर हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका हौसला और शिक्षा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *