शेखपुरा में सम्राट चौधरी ने 53 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ |

शेखपुरा में सम्राट चौधरी ने 53 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ |

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा में आज विकास कार्यों को नई गति मिली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 53 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी ली और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने दौरे के दौरान सम्राट चौधरी सामस पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों और कस्बों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *