पटना में यूट्यूबर और टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंगलवार देर रात हमला हुआ। खान सर ने पहले दावा किया कि बिल्डिंग पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। बाद में उन्होंने बयान बदलते हुए कहा कि रात में माहौल ऐसा था कि कुछ समझ नहीं आया और गार्ड की बात मान ली। खान सर – “रात 10 बजे ऑनलाइन बैच चल रहा था। सिक्योरिटी गार्ड को घसीटकर इतना मारा कि सिर फोड़ दिया। हमलावर बोले 2 दिन में कोचिंग उड़ा देंगे। गार्ड ने कहा दूसरी कोचिंग वाले थे।

खान सर ने कहा कि CCTV में सभी चेहरे कैद हैं और नामजद FIR दर्ज हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक के भेष में व्यापारी घुसे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खान सर ने छात्रों से सड़क खाली करने की अपील की है। फिलहाल कोचिंग कुछ दिन बंद रहेगी। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से सुरक्षा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

