छत्तीसगढ़ में विधायक दीपेश साहू की सादगी भरी शादी चर्चा में

छत्तीसगढ़ में विधायक दीपेश साहू की सादगी भरी शादी चर्चा में

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक दीपेश साहू की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है उनकी अनोखी और सादगी भरी बारात। विधायक दीपेश साहू अपनी बारात लेकर बैलगाड़ी से विवाह स्थल पहुंचे, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने, जो बैलगाड़ी के सारथी बने नजर आए। पारंपरिक अंदाज में निकली इस बारात में ग्रामीण संस्कृति और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली।

विधायक की इस सादगी भरी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे दिखावे से दूर भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव का संदेश बता रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *