दिल्ली में क्राइम का खूनी सोमवार! कहीं गोलीबारी तो कहीं चाकू से हत्या

दिल्ली में क्राइम का खूनी सोमवार! कहीं गोलीबारी तो कहीं चाकू से हत्या

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की कई सनसनीखेज घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सबसे दर्दनाक मामला न्यू उस्मानपुर से सामने आया, जहां 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 12 से 15 बदमाशों ने उसे घर से बुलाया और नाले के पास घेरकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।

इसी इलाके में बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में ट्यूशन से लौट रहा एक मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय में एक घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। उधर, मुखर्जी नगर में एक युवक की कैंची से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में कई मामलों के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *