उत्तर प्रदेश में एक नहर में फंसी गंगा डॉल्फिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से राप्ती नदी में छोड़ दिया गया। यह अभियान नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसमें विशेष डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बचाव दल ने समय रहते डॉल्फिन को सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक देखभाल के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास

राप्ती नदी में पुनः छोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार, डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस जलीय जीवों के लिए चलते-फिरते जीवनरक्षक केंद्र के रूप में कार्य कर रही है और संकट में फंसे जीवों को तत्काल सहायता उपलब्ध करा रही है। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन ने इस सफल अभियान को गंगा डॉल्फिन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मिशन ने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गंगा डॉल्फिन संरक्षण पर व्यक्त विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।

