मुंबई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृता फडणवीस का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने भामला फाउंडेशन के महिला-नेतृत्व वाली ग्रीन मोबिलिटी कार्यक्रम के तहत शुरू की गई पिंक ई-रिक्शा सहायता पहल के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान अमृता फडणवीस खुद ई-रिक्शा चलाती नजर आईं। उनका यह कदम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिवहन और महिला

सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से उठाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को हरित परिवहन से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। अमृता फडणवीस की ई-रिक्शा चलाते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

