धनबाद के बेयाडोयारी इको पार्क क्षेत्र जॉराफाटक-चांदमारी मार्ग से एक कथित घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि 30 मई 2026 की रात कुछ युवक जॉराफाटक के आगे चांदमारी जाने वाले रास्ते में जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान फोटो खींचते समय एक युवक को तस्वीर में कथित रूप से कोई रहस्यमयी आकृति दिखाई दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई। दावा यह भी किया जा रहा है कि घटना के दौरान एक

मोबाइल फोन नीचे गिर गया, जिसमें कुछ असामान्य आवाजें रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है। साथ ही एक युवक के घायल होने और उसे इलाज के लिए पटलीपुत्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराए जाने की भी सूचना है। हालांकि, इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Newz India 24 इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। उपलब्ध जानकारी केवल स्थानीय चर्चाओं और दावों पर आधारित है। घटना की सत्यता की जांच होना अभी बाकी है।
