मध्य पूर्व से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में स्थित करीब 900 साल पुराने ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले और उससे जुड़ी रणनीतिक पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। इजरायली अधिकारियों की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में किले पर इजरायल का झंडा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह पिछले 26 वर्षों में लेबनान के भीतर इजरायल की सबसे बड़ी सैन्य घुसपैठ मानी जा रही है। ब्यूफोर्ट किला दक्षिणी लेबनान का

एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और ऐतिहासिक स्थल है, जिस पर नियंत्रण को सैन्य दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। गौरतलब है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू है, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव और टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में एक बार फिर संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इजरायली सेना की इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में नई सुरक्षा चिंताओं को जन्म दे दिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब दक्षिणी लेबनान की स्थिति पर टिकी हुई हैं।

