प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का विशेष उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे और धावक गुरिंदरवीर सिंह तथा अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। पीएम मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए

उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की अपील भी की। साथ ही बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पेय सत्तू शरबत का जिक्र करते हुए उसकी खूबियां बताईं। कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों, भारतीय संस्कृति, चोल काल की ऐतिहासिक धरोहरों और उत्तर प्रदेश के बस्ती में नदी सफाई अभियान चला रहे युवा आकाश गुप्ता की भी प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की।

