हजारीबाग चरही. चुरचू थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे |

हजारीबाग चरही. चुरचू थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे |

में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना थाना से महज कुछ दूरी पर बोदरा के समीप हुई. जहां कथित अवैध कोयला डिपो से निकले कोयला लदे ट्रक (बीआर02-जीए-9310) ने स्कूटी (जेएच02बीएम-9893) को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक करीब 100 फीट तक घिसटते चले गये. हादसे में बागजोबरा निवासी 28 वर्षीय आकाश हांसदा की मौके पर ही मौत हो गयी,

जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र बास्के ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि दोनों सारूबेड़ा गांव से एक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने व कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण व परिवहन का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *