हजारीबाग में 150 मेधावी बेटियों को टैब और स्मार्टफोन, तरंग ग्रुप व आदित्य विजन की अनूठी पहल हजारीबाग के टाउन हॉल में रविवार को तरंग ग्रुप एवं आदित्य विजन के सहयोग से संचालित “डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान – टेक सखी 2026” के तहत भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल सहित

कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की लगभग 150 मेधावी छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुछ विद्यालयों को स्मार्ट टीवी भी भेंट किए गए। तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अभियान बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक और शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ाने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

