श्री सत्य साईं सेवा समिति महेशपुर द्वारा एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में 145+ रोगियों की सप्रेम स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। जनसेवा के इस पावन कार्य को निरंतर जारी रखते हुए अब यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्रत्येक रविवार आयोजित किया जाएगा। शिविर में सेवा प्रदान करने वाले सम्मानित चिकित्सक एवं सेवादल सदस्य क्रमशः

डॉ. देवकांत ठाकुर, डॉ. मोहम्मद टीपू सुल्तान, डॉ. सीताराम सिंह, श्री सत्य साईं सेवा संगठन, महेशपुर के कन्वीनर राजेश अग्रवाल रहे। सेवा कार्य में योगदान देने सेवक क्रमशः रेबा घोष, आस्तिक मंडल, चंद्रा सोरेन, ओम कुमार ठाकुर अंकित ठाकुर, मांझी, शिवशंकर भगत, पिंटू सरदार, पुलक घोष मौजूद रहे।

