सिदो-कान्हू पार्क में सात वर्षीय बच्चे से मारपीट का आरोप |

सिदो-कान्हू पार्क में सात वर्षीय बच्चे से मारपीट का आरोप |

ईद पर सिदो-कान्हू पार्क में अपने माता-पिता के साथ घूमने आए बच्चे के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार पार्क के ठेकेदार शंभू भगत द्वारा सात वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट की गई। जब बच्चे की मां अंगूरा बीवी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति अनारुल शेख के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। पीड़ित परिवार घायल बच्चे को लेकर अजहर इस्लाम के पास पहुंचे। पूरी बात सुनकर और बच्चे की स्थिति देखकर उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई। एक छोटे से मासूम बच्चे के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।


अजहर इस्लाम ने तत्काल अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को थाना ले जाकर उनकी शिकायत दर्ज कराई जाए तथा उन्हें हरसंभव कानूनी सहायता प्रदान की जाए। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से संपर्क कर आग्रह किया कि इस गरीब परिवार के साथ जो अन्याय हुआ है उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कानून सबके लिए बराबर है। कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली या संपन्न क्यों न हो, उसे किसी गरीब, कमजोर या मासूम बच्चे पर अत्याचार करने का अधिकार नहीं है। अज़हर ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *