उत्तर प्रदेश के महोबा में शुक्रवार को ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे। उन्होंने मां चंडिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गौ माता के सम्मान को लेकर आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री की रैली का समर्थन किया। शंकराचार्य ने कहा कि यह मुद्दा समाज की भावनाओं से जुड़ा है और बड़ी संख्या में लोग गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ग इस विषय को उठा

रहा है, लेकिन सरकार की ओर से इस पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी जानवर को सम्मान की श्रेणी से अलग कर दिया जाए तो उसके प्रति व्यवहार भी बदल जाता है, इसलिए गाय को माता के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल उठाते हुए कहा कि जब बहुमत की राय इसे माता मानती है, तो निर्णय लेने में देरी क्यों हो रही है।

