Bhubaneswar में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। पालासुनी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी और फिर उसे कई मीटर तक घसीटता चला गया। यह हादसा मंचेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जहां ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रही कार से टकरा गया। कार में एक पिता और उनकी बेटी सवार थे, जो वाहन में फंस गए थे। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दोनों को केवल मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वायरल सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर हादसे की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े करती है।

