पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। नॉर्थ 24 परगना के नीमता में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और “चोर-चोर” के नारे लगाए। विरोध बढ़ने पर कुछ लोगों ने उनकी कार पर अंडे भी फेंके। बताया जा रहा है कि सौगत रॉय TMC कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने

जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, TMC ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन में शामिल लोग बीजेपी कार्यकर्ता थे। वहीं, बीरभूम में TMC नेता धनजयन की लोगों ने कथित वसूली से नाराज होकर पिटाई कर दी। इधर, चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह भी तेज हो गई है। पार्टी के कई नेता खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

