अफ्रीकी देश केन्या से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। नकुरु काउंटी के गिलगिल इलाके में स्थित उतुमिशी गर्ल्स अकादमी के छात्रावास में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से अब तक 16 छात्राओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 79 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। यह हादसा उस समय हुआ जब हॉस्टल में छात्राएं सो रही थीं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है,

हालांकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में 800 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और स्थानीय प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है। शिक्षा मंत्री की ओर से भी घटना पर जानकारी दी गई है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

