दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और तपती लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तेज

धूल भरी आंधी चली, जिससे कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 31 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

