चक बलरामपुर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में चक बलरामपुर गांव में पेयजल संकट को लेकर एक निरीक्षण किया गया। गांव के लगभग 40 से 50 घरों में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की जिला महासचिव एवं वीरांगना सशक्तिकरण की संस्थापक मोनिता कुमारी ने वीरांगना सशक्तिकरण की सभी पदाधिकारीगण और सैकड़ों महिलाओं के साथ चक बलरामपुर पहुंचकर गहरी बोरिंग के लिए स्थल का निरीक्षण किया। मोनिता कुमारी ने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध

कराना उनकी प्राथमिकता है और बहुत जल्द यहां डीप बोरिंग कराकर पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा, ताकि हर घर तक पानी पहुंच सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार संघर्ष करती रहेंगी। मौके पर वीरांगना सशक्तिकरण की जिलाध्यक्षा रश्मि सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने जनसमस्या के प्रति लोगों की जागरूकता और एकजुटता को दर्शाया। ग्रामीणों ने मोनिता कुमारी और उनकी टीम के इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

