एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से स्तब्ध मुन्ना सिंह पहुंचे कुद गांव, शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा। कांग्रेस परिवार परंपरागत रूप से हर जरूरतमंद परिवार के साथ hhhhhh खड़ा रहा है और आगे भी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा करता रहेगा- मुन्ना सिंह हजारीबाग- कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा गांव में गुरुवार को उस समय भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला जब पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ग्रामीणों के आमंत्रण पर पहुंचे। गांव में पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूर्व में किए गए सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व स्वर्गीय अजय साव के निधन के बाद मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। इसी मानवीय पहल को याद करते

हुए ग्रामीणों ने उनके प्रति सामूहिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल संकल्प है और वे सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवार परंपरागत रूप से हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा रहा है और आगे भी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा करता रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया। इसी क्रम में मुन्ना सिंह कटकमदाग प्रखंड के कुद गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने सेफ्टी टैंक हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय मदन साव, स्वर्गीय रवि साव तथा स्वर्गीय चमेली देवी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दर्दनाक घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी मजबूती से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

