मधुपुर ईदगाह में बकरीद की नमाज, इरफान अंसारी ने दिया शांति का संदेश |

मधुपुर ईदगाह में बकरीद की नमाज, इरफान अंसारी ने दिया शांति का संदेश |

मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहे और उन्होंने नमाज अदा की। नमाज के बाद मंत्री ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बकरीद त्याग और कुर्बानी का त्योहार है, जिसे मिल-जुलकर और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि समाज में प्रेम और एकता बढ़ाने के लिए सभी को साथ आना चाहिए और नफरत फैलाने वालों को भी प्यार और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज का समय निर्धारित था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *