उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी की शिकायत पर जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। इस दौरान जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर

जानलेवा हमला करने का आरोप भी सामने आया है। घटना के दौरान आरोप है कि उपभोक्ता पक्ष ने जेई पर कुत्ता भी छोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। विभाग ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

