सरकार कोल इंडिया में 2% हिस्सेदारी बेचेगी, OFS आज से शुरू |

सरकार कोल इंडिया में 2% हिस्सेदारी बेचेगी, OFS आज से शुरू |

सरकारी विनिवेश प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार ने Coal India Limited में अपनी 2 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बिक्री पेशकश यानी OFS के जरिए बेचने का फैसला किया है। यह ऑफर आज से शुरू हो रहा है। सरकार इस प्रक्रिया में लगभग 12.32 करोड़ शेयर बाजार में उतारेगी।

इस OFS के लिए 412 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया गया है, जो मंगलवार को बाजार में बंद हुए 458.25 रुपये के भाव से करीब 10 प्रतिशत कम है। यानी निवेशकों को डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। इस बिक्री से सरकार को लगभग 5,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

OFS गैर-खुदरा निवेशकों के लिए 27 मई को और खुदरा निवेशकों के लिए 29 मई को खुलेगा। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के अनुसार, यह चालू वित्त वर्ष का दूसरा बड़ा विनिवेश है। इससे पहले Central Bank of India में भी हिस्सेदारी बेची गई थी।

सरकार का लक्ष्य इस वित्त वर्ष में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *