अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक CNG ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ऑटो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन सभी यात्रियों ने तुरंत ऑटो से कूदकर अपनी जान बचा ली।
देखते ही देखते आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ऑटो पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

