हजारीबाग जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

हजारीबाग जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

हजारीबाग जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश हजारीबाग समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त हेमन्त सती ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने मुआवजा भुगतान, भू-राजस्व, आवास, रोजगार, ऑनलाइन रसीद, म्यूटेशन, पेयजल समस्या, भूमि अतिक्रमण और एनटीपीसी ब्लास्टिंग से जुड़ी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इस दौरान एक दृष्टिबाधित बालक के परिजनों ने उसकी पढ़ाई से संबंधित समस्या रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तुरंत समाज कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और बालक के लिए बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मानवीय पहल दिखाते हुए बालक को स्मार्ट स्टिक भी उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों की समय सीमा के भीतर जांच कर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *