हजारीबाग में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत |

हजारीबाग में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत |

हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत आज मंगलवार को कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत सुल्ताना पंचायत एवं बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत सिरय पंचायत के गांवों कस्बे एवं चौक चौराहों में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन कर कानूनी साक्षरता फैलाया गया।
यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग धुर्व चंद्र मिश्रा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग डॉ रवि प्रकाश तिवारी के मॉनिटरिंग में चलाया जा रहा है।


कार्यक्रम में प्रशिक्षित अधिकार मित्रों के द्वारा लोगों को कानून से संबंधीत जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, जहां अधिकार मित्रों ने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम एवं दहेज प्रथा के विरुद्ध उपस्थित लोगों के समक्ष जानकारी दिए तथा इससे बचने का सुझाव भी दिए।
शिविर में वक्ताओं ने बताया कि न्याय सदन एक ऐसी जगह है जहां से लोग निशुल्क विधिक परामर्श एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं, निशुल्क विधिक सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से लोग अब अपने घर बैठे विधिक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं जो की पूर्णयता निशुल्क है।
इस पूरे कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुष सहित अधिकार मित्र रौशन कुमार, रीना देवी, अंशु वर्मा, तरुण कुमार सिन्हा, उमेश कुमार, रुपेश रंजन, आदि कई लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *