महाराष्ट्र के धुले जिले में कथित गौ-तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि तस्कर एंबुलेंस का इस्तेमाल कर गायों को अवैध तरीके से ले जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गौ-रक्षकों को मिली सूचना के आधार पर मुंबई-आगरा हाईवे पर सरवद फाटा के पास वाहन को रोका गया। यह पूरा मामला सोंगीर पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जांच के दौरान एंबुलेंस से 10 गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

