पंजाब के पटियाला जिले के समाना में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब शिरोमणि अकाली दल के कुछ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पार्टी कार्यालय पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अकाली दल के कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

मौके पर यूथ अकाली दल के कई नेता और समर्थक भी मौजूद थे। स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, मौके पर किसी बड़ी हिंसक घटना की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और अकाली दल की ओर से पूरे मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जबकि इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

