झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ जेल में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत बंदियों के निःशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके कानूनी अधिकार पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार, पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने बंदियों से उनके वाद संबंधित मामलों के बारे में जानकारी ली साथ ही वाद के पैरवी हेतु निःशुल्क कानूनी सहायता पर उचित मार्गदर्शन दिया गया।

योग्य मामलों पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने समेत कानूनी सहायता को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली, मरियम पिंकी किस्कू उपस्थित रहे। पाकुड़िया प्रखंड के डोमनगड़िया में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रियंका झा ने पारिवारिक विवाद को आपस में समझा बुझाकर सुलह कराया। आमड़ापाड़ा के पाडोरकोला में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सौरभ यादव ने बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा रोकथाम समेत नालसा के योजनाओं पर जागरूक किया।

