उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना निजामपुर स्थित शिवा ढाबे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के काशीपुर निवासी चिराग अग्रवाल अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर शिवा ढाबे के करीब पहुंची, तभी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार को

सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गया। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई और धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Police और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

