आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम

बढ़ाए गए थे, जबकि सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। सरकार के अनुसार पश्चिम एशिया संकट, कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों, रुपये की कमजोरी और रिफाइनिंग मार्जिन में कमी के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने चुनाव के बाद कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया।

