Mamata Banerjee ने विवादित प्रतिमा को लेकर दुख जताते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक मामला है। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैंने एक कलाकार की मदद से उस लोगो को तैयार किया था और खुद उसे ड्रॉ किया था।” ममता बनर्जी ने कहा कि लोग उनसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना गलत है। उन्होंने कहा, “आप मुझसे नाराज हो

सकते हैं, लेकिन इसे तोड़ना ठीक नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि उस प्रतिमा के साथ युवा, खेल प्रेमी और आम लोग सेल्फी लेते थे और इसकी सराहना करते थे। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि लोगों ने इसे पसंद किया, लेकिन आखिरकार उसे तोड़ दिया गया।

