स्टूडेंट फॉर सेवा ने रक्तदान शिविर के माध्यम से पेश की मानवता की मिसाल |

स्टूडेंट फॉर सेवा ने रक्तदान शिविर के माध्यम से पेश की मानवता की मिसाल |

ABVP के सेवा आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर हो रही कमी को देखते हुए स्टूडेंट फॉर सेवा ने इस संकट को दूर करने हेतु रक्तदान अभियान चलाने का संकल्प लिया है जिसकी शुरुआत इस शिविर के माध्यम से हुई। स्टूडेंट फॉर सेवा के जिला संयोजक अभिजीत कुमार दास ने कहा विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षणिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से छात्रों को समाज की जमीनी समस्याओं से जोड़ रहे हैं। ब्लड बैंक में रक्त की कमी एक गंभीर विषय था, जिसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वयं आगे आकर इस अभियान की कमान संभाली है। युवा शक्ति का उद्देश्य केवल करियर बनाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना भी है।

शिविर में विशेष रूप से उपस्थित सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार एवं डॉक्टर कुणाल कुमार ने विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा वर्तमान समय में स्टूडेंट फॉर सेवा जैसे अभियान समाज के लिए संजीवनी के समान हैं। जब युवा संगठन इस प्रकार की जिम्मेदारी उठाते हैं, तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। रक्तदान न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि यह एक ऐसा महादान है जो मृत्यु के द्वार पर खड़े व्यक्ति को अपने जीवनदान दे सकता है। युवाओं को बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के इस स्टूडेंट फॉर सेवा अभियान से जुड़ना चाहिए, क्योंकि यही संगठन भविष्य के संवेदनशील नागरिक तैयार कर रहा है। शिविर के दौरान युवाओं और परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मुख्य रूप से मिथुन मंडल, अवनीकांत जी, अभिजीत दास ,अरित्रो, पंकज मंडल, गुंजन कुमार तिवारी और बसंत कुमार मिश्रा ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और समाज के सामने प्रेरणा पेश की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से परिषद के प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय, डॉ. कुणाल कुमार, डॉ. मनीष कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को चिकित्सकों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *