झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पलामू, गढ़वा और चतरा में लू को लेकर चेतावनी दी गई है। रविवार को डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में 42.1, जमशेदपुर में 40.5 और रांची में 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के

अनुसार 25 से 28 मई तक राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। संताल परगना के जिलों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई गई है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

