हजारीबाग में भीषण गर्मी के बीच “स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति” द्वारा मानव सेवा की अनूठी पहल की गई। समिति ने झील परिसर स्थित अपने कार्यालय के सामने राहगीरों के लिए सत्तू पिलाने की व्यवस्था की, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के बीच आम लोगों की सहायता करना और समाज में

सेवा भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों ने सत्तू ग्रहण कर समिति की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, शिक्षाविद जयप्रकाश जैन, डॉ. टी. मैत्रा, अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सचिव शैलेश चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

