Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देवभूमि Uttarakhand में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के जरिए बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। सीएम धामी ने कहा कि फिलहाल राज्य में Char Dham Yatra चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे

हैं। ऐसे में प्रदेश का माहौल शांत और व्यवस्थित बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ लोग सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं। सीएम धामी ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

