जी हां झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा और कर्मठ नेता सूरज महतो से संबंधित धनबाद जिले के रामकलाली ओ.पी. क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी दीपेश कुमार महतो ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी हुई जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत का विवरण शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने निबंधित कबाला दलील संख्या 3784 दिनांक 04/08/2021 के तहत मौजा खमारगौड़ा , थाना नं. 209, खाता नं. 50/33, रकवा नं. 01/01 की 3 डिसमिल भूमि खरीदी थी। भूमि खरीदने के तारीख से ही उक्त जमीन पर दखल कब्ज़ा कायम है. आरोप है कि राजा मंडल एवं अन्य लोग

जबरन चार दिवारी देकर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से जमीन पर सीमेंट की दिवारी करने के सामग्री गिराए है. जब दीपेश महतो ने इसका विरोध किया तो विवाद हुआ और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटनाक्रम 22 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे विवाद फिर से हुआ, जिसमें धमकी दी गई। इससे पहले 09 मई 2024 को भी शिकायतकर्ता पर हमला करने की कोशिश की गई थी, जिसमें वे किसी तरह बच निकले। आवेदन में कहा गया है कि बार-बार धमकी और हमले की कोशिश से उनकी जान को खतरा है। उन्होंने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई कर मेरी जान की रक्षा की जाए।” सूरज महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी.

