केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने देश की सीमाओं को पूरी तरह ‘स्मार्ट बॉर्डर’ मॉडल पर विकसित करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब सीमा सुरक्षा को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। Border Security Force के संस्थापक केएफ रुस्तमजी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर हाईटेक सुरक्षा सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें आधुनिक कैमरे, रडार, सेंसर और रियल-

टाइम मॉनिटरिंग तकनीक शामिल होगी। उन्होंने बताया कि इसी साल स्मार्ट फेंसिंग और इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम बड़े स्तर पर शुरू किए जाएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि नई तकनीक से घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों, पशु तस्करी और ड्रग्स तस्करी पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। अमित शाह ने नक्सलवाद पर भी कहा कि देश अब नक्सल मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में BSF को और बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

